Tuesday, 9 June 2020

अंधविश्वास



क्या. आप अंधविश्वासी है?
नही ना !

कोई व्यक्ति अपने आप को अंधविश्वासी स्वीकार नही करना चाहता !

😈सिर्फ झाड़-फूक करवाना, टोना-टोटका प्रथा ही अंधविश्वास नही कहलाता है।

हर वह विश्वास जो आंख बंद करके किया जाय, जिसका कोई वैज्ञानिक और अध्यात्मिक आधार न हो, वह अंधविश्वास कहलाता है।



1. किसी को बांये हाथ से पैसे देना अशुभ
2. किसी व्रत-त्यौहार के खिलाफ बोलना अशुभ
3. किसी के घर में बीमार पड़ जाने पे, लाल मिर्च को आग पर जला के घर में धुवां करना
4. घर दुकान दरवाजे पर /नयी कार आदि पर निम्बू हरी मिर्च टांगना
5. भभूत खाना/खिलाना
6. बच्चों/बड़ो के गले/बाजू में ताबीज पहनना
7. बिल्ली रास्ता काटने पर अशुभ
8. चप्पल उल्टी होने पर अशुभ
9. बाहर जाते समय टोकना अशुभ
10. किसी त्योहार के दिन काले कपडे पहनना अशुभ
11. घर के निर्माण के समय उसकी नीव में ताम्बे/स्वर्ण मुद्रा डालना
12. किसी कार्य के प्रारम्भ में छींकना अशुभ
13. गुरूवार, शनिवार और मंगलवार को दाड़ी/बाल कटवाना अशुभ
14. शनिवार को तेल या तेल में सिक्के का दान करना शुभ
15. बच्चों को नजर लगना
16. चोरी करके घर में बोतल में मनी प्लांट उगना अशुभ
17. पीछे से किसी को नमस्ते आदि करना अशुभ
18. पड़ोस में खाने की वस्तु किसी बर्तन में देने पर खाली बर्तन वापस करना अशुभ
19. विधवा स्त्री का किसी शुभ कार्य में शामिल होना अशुभ
20. कौवें का छत पर बैठ कर बोलना अशुभ
21. रात में कुत्ते का रोना/ अलग प्रकार से भोंकना अशुभ
22. लड़की से वंश न चलना।
23. बच्चों को परीक्षा के लिए दही शक्कर खिलाकर भेजना शुभ
24. गले या बाजु में काला धागा बाँधना।
25. बच्चे को काला टीका लगाना।
26. नदी में सिक्के फेंकना।
27. किसी दिन विशेष किसी खास दिशा की यात्रा न करना।
28. अख़बारों में राशिफल देखना उसके अनुसार कार्यक्रम बनाना।
29. रात में किसी को पैसे उधार देने या लौटाने से परहेज करना।
30. शनिवार को लोहा न खरीदना।
31. विशेष संख्या जैसे 13 को अशुभ मानना।
32. उल्लू पक्षी का दिखना अशुभ
33. छिपकली का ऊपर गिर जाना अशुभ
34. करवा चौथ
35. किसी जाति के व्यक्ति का सुबह-सुबह मुह न देखना अशुभ मानना
36. व्रत आदि रखना
37. कुछ कहते समय बिजली बंद हो जाय तो - झूठ बोल रहा है
38. कुछ कहते समय बिजली आ जाय तो - सच बोल रहा है
39. धनतेरस के दिन यह सोच कर खरीददारी करना की आज धनतेरस है।
40.पति के उम्र के लिऐ पीपल के पेड़ मे रस्सी लपेटना ।
41. वास्तुशास्त्र को मानना एवं उसके अनुसार टोटके या तोड-फोड करना
42. दान कर्म से मेरा भला होगा यह सोच कर दान देना
43. मृत पूर्वज को पानी पिलाना, खाना खिलाना या श्राद्ध कर्म करना
44. विवाह के लिए शुभमुहूर्त निकलवाना
45. जिसके साथ बुरा हुआ है इसका मतलब उसने पूर्व जनम में इस जन्म में बुरा किया होगा ये मानना
46. किन्नरों की दुआ-बद्दुआ पर विश्वास करना
47. झाड़ू खड़ी रखना, या लांघना अशुभ
48. बात करते हुए छींक आना अशुभ मानना
49. शनिवार, मंगलवार को नॉनवेज न खाना
50. भविष्यवाणी, कुंडली दोष, राहु, शनि, केतु, आदि पर विश्वास करना।


😎 यह अंध विश्वास आपके दिमाग मे बहोत बड़ा संघर्ष खड़ा करता है, आप कंफ्यूज ही रहते हो, इसके बारे मे सोचने मे बात या सवाल करने मे भी डरते हो, यह कंफ्यूसन तुम्हारे सारे व्यक्तित्व को मैला कर देती है तुम सफल नही हो पाते यातो संतुष्ट नही हो पाते। जीवन मे किसी भी आनंद का अनुभव नही कर पाते। याद रखें हर पल शुभ है, हर काम, व्यक्ति और दिशाएँ शुभ है। किस्मत या भाग्य केवल मन का वहम है। कर्म और सुबुद्धि ही जीवन का सत्य है।

आगे क्या करना है ?  और क्या नही करना ....!!आप पे छोड़ता हूँ, मेरी बात को भी बिना जांचे परखे, विना तर्क विज्ञान से टटोले अगर सिर्फ मान लिया तो वह भी अंधश्रद्धा ही होगी।इसलिए पहले जानो, तब मानो!बिना डरे सोचें, विचार करें।आपका कल्याण आपकी सोच पर निर्भर है।

अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखें संत रामपाल जी महाराज के सत्संग साधना टीवी पर शाम 7:30 से

यूट्यूब पर हमसे जुड़ें
https://youtu.be/ZuqNLlonFiA

No comments:

Post a Comment

बोलने से पहले सोचें

सांच बराबर तप नहीं ,झूठ बराबर पाप।  जाके हिरदे सांच है, ताके हिरदे आप।। • अक्सर छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करना मनुष्य की प्रवृति ह...